Dinesh Asada

Dinesh Asada हमारे फेसबुक पेज में आप सभी का स्वागत है और हर तरह की खबरें और एंटरटेनमेंट के वीडियो आपको लगातार मिलते रहेंगे

04/11/2025

एक गलती से कैसे हुई 15 लोगों की मौत? जोधपुर बस हादसे की इनसाइड स्टोरी

Jodhpur tregic Accident inside story:राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार को हादसे की वजह एक गलती थी, अगर वो न होती तो हादसे में जिंदगियां खोने वाले 15 लोग जिंदा होते. यह गलती बस चालक से हुई, जो सामने खड़े ट्रेलर को देख नहीं पाया और श्रद्धालुओं से भरी बस उसमें भिड़ा दी. हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
राजस्थान के जोधपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे की वजह बनी एक गलती 15 लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई. जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से बीकानेर जिले के कोलायत दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सामने खड़े ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. हादसा, बस चालक की एक गलती की वजह से हुआ, जो सामने सड़क किनारे ट्रेलर को देख नहीं पाया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मृतकों में अधिकांश जोधपुर जिले के सूरसागर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फलोदी दुर्घटना पर गहरा दुख जताया. मुख्यमंत्री ने फ़ोन पर कलेक्टर एसपी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को तुरंत ग्रीनकोरिडोर बना कर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करें. घायलों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए. इस दुख की घड़ी में सरकार पीडितों के साथ खड़ी है. इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी
यात्रियों को निकालने के लिए बुलानी पड़ीं जेसीबी मशीनें
जोधपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं. जेसीबी मशीनों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. घायलों को फलोदी अस्पताल और गंभीर लोगों को जोधपुर भेजा गया. हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया.

Address

Balotra

Telephone

+919694282727

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dinesh Asada posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dinesh Asada:

Share