15/11/2025
विश्व हिंदू परिषद और गांव खरक कलाँ महा पंचायत
कल गांव खरक कलां में संत रामपाल महाराज के कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया।
कार्यक्रम के दौरान रामपाल महाराज के समर्थक उन्हें भगवान कहने लगे, जिस पर गांव के कुछ युवाओं ने आपत्ति जताई।
युवाओं ने कहा – “हमें ‘जय रामपाल महाराज’ बोलने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कृपया उन्हें भगवान का दर्जा न दें।”
इस पर रामपाल समर्थकों ने हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक बातें कहीं और नारेबाज़ी शुरू कर दी।
गांव के युवाओं ने इसका विरोध करते हुए कहा – “धर्म के प्रति सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।”
स्थिति बिगड़ने पर कहासुनी हाथापाई में बदल गई।
सूत्रों के अनुसार, लगभग 60 से 70 रामपाल समर्थकों ने लाठियों और डंडों से गांव के युवाओं पर हमला कर दिया।