ACB Prime

ACB Prime News

ट्रेन में पैसे वाले किन्नर असली नहीं, 6 महीने में पकड़े गए 60 नकली हिजड़े, आरपीएफ ने पकड़ा तो सभी मर्द निकले...See more
05/06/2026

ट्रेन में पैसे वाले किन्नर असली नहीं, 6 महीने में पकड़े गए 60 नकली हिजड़े, आरपीएफ ने पकड़ा तो सभी मर्द निकले...See more

खान सर कोचिंग फायरिंग मामले में पुलिस के FIR की कॉपी सामने आई है। इसमें पुलिस ने साफ साफ लिखा है कि खान सर ने पुलिस के प...
05/06/2026

खान सर कोचिंग फायरिंग मामले में पुलिस के FIR की कॉपी सामने आई है। इसमें पुलिस ने साफ साफ लिखा है कि खान सर ने पुलिस के पहुंचते ही सुरक्षा गार्डों से कहा कि "देखते क्या हो। जल्दी- जल्दी फायर करो। भीड़ पर अविलंब फायर करो। जो होगा मैं समझ लूंगा।"
इस एफआईआर की कॉपी में सारा डिटेल लिखा हुआ है। कदमकुंआ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार की ओर से थाने में खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। खान सर पर हुए एफआईआर में घटना का सारा डिटेल दिया हुआ है। उसके साथ ही ये भी लिखा गया है कि उस रात क्या- क्या हुआ था?

पुलिस की ओर से की गई प्राथमिकी में लिखा हुआ है कि दिनांक, 4 जून, 2026 को थाना सनहा संख्या 206/28, के आलोक में समय करीब साढ़े 9 बजे थाना के पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ओझा, पवन कुमार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फोटो की सत्यता की जांच करने हेतु थाना से श्रीमान को सूचना देते हुए प्रस्थान किया। उसके साथ गश्ती पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक आरती कुमारी के साथ समय करीब दस बजकर बीस मिनट पर किसान कोल्ड स्टोरोज के बगल में स्थित खान ग्लोबल एकेडमी के पास पहुंचा। आस- पास स्थित लोगों से वायरल हो रहे वीडियो और फोटो में दिख रहे व्यक्ति का पहचान कराया।

प्राथमिकी दर्ज कराने वाले पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार ने प्राथमिकी में आगे लिखा है कि लोगों ने बताया कि वीडियो और फोटो में दिख रहे दोनों व्यक्ति खान सर के सुरक्षा गार्ड हैं। उनके द्वारा राइफल से चार राउंड गोली, जिसमें दोनों कर्मियों द्वारा दो- दो राउंड गोली फायरिंग करते हुए देखा गया है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हम लोगों ने फायरिंग कर रहे दोनों व्यक्ति के पहचान हेतु ग्लोबल एकेडमी की ओर रुख किया। उसके बाद खान सर से संपर्क किया गया। फोटो में दिख रहे दोनों व्यक्ति का पहचान करवाया गया। खान सर ने बताया कि दोनों मेरे निजी सुरक्षा गार्ड हैं।

खान सर ने उसको बाद पुलिस को बताया कि दोनों सुरक्षागार्ड के पास लाइसेंसी राइफल है। इसे नोएडा के एपीएस सुरक्षा एजेंसी से प्राप्त किया गया है। पहचान किए गए दोनों सुरक्षा गार्ड के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे लोग अभी बाहर गए हैं। उन्हें बुला रहे हैं। कुछ देर इंतजार करने के बाद करीब डेढ़ बजे दोनों सुरक्षा गार्ड खान ग्लोबल कार्यालय में अपने- अपने हथियार के साथ पहुंचे। उसके बाद उनका मिलान सोशल मीडिाय पर हो रहे वीडियो और फोटो से किया गया। तो पहचान सही निकला।

पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, दोनों सुरक्षा गार्ड को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। उसके बाद उनके हथियार के लाइसेंस को प्रस्तुत किया गया। दोनों सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की गई। गार्ड्स ने बताया कि 2 जून की रात करीब साढ़े दस बजे रात में कुछ लोग उग्र होकर खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर आया। सुरक्षागार्ड के साथ मारपीट किया। उसके बाद गेट का बैनर फाड़ने लगा। हम लोग दोनों सुरक्षा कर्मी जब बाहर आए, तब देखे कि गेट पर भीड़ लगी हुई है। लोग उग्र होकर हल्ला कर रहे हैं। खान सर उर्फ फैजल खान और उनके एक अज्ञात सहकर्मी हम दोनों सुरक्षाकर्मी से बोले कि देख क्या रहे हो भीड़ पर अविलंब फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा।

भीड़ पर फायर करो जो होगा मैं समझ लूंगा', खान सर पर पुलिस की FIR का पूरा डिटेल, जानिए क्या- क्या लगे आरोप...See more
05/06/2026

भीड़ पर फायर करो जो होगा मैं समझ लूंगा', खान सर पर पुलिस की FIR का पूरा डिटेल, जानिए क्या- क्या लगे आरोप...See more

खान सर के कोचिंग में हमले के मामले में अब उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं इसी बीच खान सर के कोचिंग जीएस ग्लोबल स्टड...
05/06/2026

खान सर के कोचिंग में हमले के मामले में अब उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं इसी बीच खान सर के कोचिंग जीएस ग्लोबल स्टडीज के दिन जो गार्ड्स को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर फायरिंग का आरोप है। दोनों गार्ड्स के हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं और उनके लाइसेंस का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। खान सर के जिन दो बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम प्रदीप और तालेश्वर हैं।

खान सर से पुलिस ने उनके कोचिंग जीएस ग्लोबल स्टडीज में ही पूछताछ की है, ये पूछताछ काफी देर तक चली है। बताया जा रहा है कि अभी खान सर से और भी पूछताछ हो सकती है। इस मामले में पुलिस उनसे हर जानकारी ले रही है। दरअसल खान सर के कोचिंग में हुए हंगामे में तोड़ फोड़ और फायरिंग की खबर के बाद, खान सर ने खुद फायरिंग की बात से मना किया था। FIR में भी फायरिंग की बात दर्ज नहीं थी।

लेकिन खान सर के इनकार करने के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में हवा में दो लोग फायरिंग कर दिख रहे थे। दावा किया गया कि इनमें से एक खान सर का बॉडीगार्ड है। कहा जा रहा है कि उसने तीन बार हवा में गोलियां दागीं। इस वीडियो में खान सर के कोचिंग का टूटा हुआ बोर्ड भी नजर आ रहा है। इससे माना जा रहा है कि वीडियो 2 जून की रात का ही है, जिस दिन खान सर के कोचिंग पर पथराव हुआ था।

"एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें घटना के उपरांत 02 व्यक्ति हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त वीडियो के सत्यापन उपरांत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।"
सिटी एसपी (सेंट्रल), पटना

इसके बाद पुलिस ने दोनों बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाने में पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके बयान को सुनने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके असलहे भी जब्त कर लिए गए और हथियारों के लाइसेंस का सत्यापन कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

इस पूरे केस को लेकर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिसने भी यह हमला किया है, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की पुलिस ऐसे लोगों को पाताल लोक से भी खोजकर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करेगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने साफ कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और सरकार इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रही है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि आने वाले तीन महीनों के भीतर राज्य सरकार कोचिंग संस्थानों के लिए एक नया नियम तैयार करेगी, जिसके दायरे में बिहार के सभी कोचिंग संस्थान लाए जाएंगे। इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है, जो पूरे मामले पर काम कर रही है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोचिंग संस्थान सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से चलें। उन्होंने कहा कि कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए अब एक समान नियम लागू किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या कानून-व्यवस्था की समस्या न हो।

खान सर से भी पूछताछ, दोनों बॉडीगार्ड गिरफ्तार और हथियार भी जब्त, केस में नया मोड़...See more
05/06/2026

खान सर से भी पूछताछ, दोनों बॉडीगार्ड गिरफ्तार और हथियार भी जब्त, केस में नया मोड़...See more

दिल्ली सरकार को जल्द से जल्द इन चारों मुस्लिम नौजवानों को सम्मानित करना चाहिए..ये जो चार लोग आपको तस्वीर में दिख रहें है...
05/06/2026

दिल्ली सरकार को जल्द से जल्द इन चारों मुस्लिम नौजवानों को सम्मानित करना चाहिए..

ये जो चार लोग आपको तस्वीर में दिख रहें हैं इनका नाम है आमिर ख़ान, मोहम्मद शोएब, वसीम राजा और मोहम्मद अफ़ज़ल असल में ये मसीहा हैं..

दिल्ली के हौज रानी में लगी भयंकर आग में इन्होंने कई लोगों की जान बचाई है

रियाजुद्दीन साहब ने अपनी दुकान के गद्दे निकालकर होटल के नीचे बिछा दिए ताकि लोग कूदकर जान बचा सकें आपने तस्वीरें देखी भी हैं कि लोगों ने कूद कर अपनी जान कैसे बचाई है

वसीम राजा ने तो धुएं से भरी इमारत में बार-बार घुसकर लोगों को निकाला और उन्हें CPR दी बाकियों ने भी इसी तरह अंदर जाकर पीड़ितों को बाहर निकाला, CPR दी और कई लोगों की जान वक़्त पर बचाई

इस आग में 21 लोगों की जान गई लेकिन आंकड़ा बढ़ सकता था अगर आस-पास के लोग इंसानियत के ख़ातिर ख़ुद उस आग में ना कूदते

सलाम है

दिल्ली सरकार को जल्द से जल्द इन चारों मु,स्लिम नौजवानों को सम्मानित करना चाहिए..more
05/06/2026

दिल्ली सरकार को जल्द से जल्द इन चारों मु,स्लिम नौजवानों को सम्मानित करना चाहिए..more

तस्वीर में दिख रहे नेता को पहचान सकते है ? आज इस नेता का जन्मदिन भी है...कमेंट करें
05/06/2026

तस्वीर में दिख रहे नेता को पहचान सकते है ? आज इस नेता का जन्मदिन भी है...

कमेंट करें

एक युवती को गांव के ही युवक से प्यार हो गया और दोनों घर से चले...See More
04/06/2026

एक युवती को गांव के ही युवक से प्यार हो गया और दोनों घर से चले...See More

अरे साहब! कम से कम आखिरी दिन तो घूस लेने से मान जाते, रिटायरमेंट के दिन ही 6000 की घूस ले डाली! 🫢🤨see more
04/06/2026

अरे साहब! कम से कम आखिरी दिन तो घूस लेने से मान जाते, रिटायरमेंट के दिन ही 6000 की घूस ले डाली! 🫢🤨see more

Address

Haridwar

Opening Hours

Monday 10am - 8:30pm
Tuesday 10am - 8:30pm
Thursday 10am - 8:30pm
Friday 10am - 8:30pm
Saturday 10am - 8:30pm
Sunday 10am - 8:30pm

Telephone

+919410372150

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ACB Prime posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share