13/02/2023
जब भी दादा की याद आती है,
मेरी आंखों में नमी आ जाती है,
उसके बाद हंसते हुए चेहरे पर,
एकदम से खामोशी छा जाती है।
दादा के बाद अकेला महसूस करता हूं,
हर पल तन्हाई के आलम में रहता हूं,
कोई पूछे कैसा है, तो अच्छा हूं कह देता हूं,
पर अंदर से मैं बिल्कुल टूटा हुआ रहता हूं।
जिंदगी जीना आपने सिखाया,
हर मुसीबत में साथ निभाया,
आपके जाने के बाद,
मैंने खुद को अकेला पाया।
हर मंजिल अधूरी है आपके बिना,
ये जीवन अधूरा है आपके बिना,
आप थे तब सब आसान लगता था,
अब जीना भी मुश्किल है आपके बिना।
दादा मेरी यादों में हमेशा रहोगे आप,
हमेशा हमें खुश रखते थे आप,
जब से छोड़कर गए हो हमें,
ये जीवन लगने लगा है श्राप।
इतनी जल्दी चले जाओगे ये सोचा नहीं था,
आपसे दूर होने के लिए मैं तैयार नहीं था,
आपकी बातें मुझे अब जीवन का ज्ञान देती हैं,
आपने जीवन का जरूरी ज्ञान दिया,
हमेशा मेरे फैसलों का सम्मान किया,
कभी मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ा,
जीवन के हर मोड़ पर मेरा साथ दिया,
फिर क्यों अब हमेशा के लिए हाथ छुड़ा लिया
आपके जैसा कोई प्यार नहीं करेगा,
आप जैसा मेरे लिए कोई नहीं लडे़गा,
जब आप थे तब मैं बहुत खुश था,
आपके बिना ये जीवन खुशी से नहीं कटेगा।
दादा की याद आती है, तो उनकी तस्वीर देख लेता हूं,
छोड़कर तो चले गए हैं, फिर भी उन्हें अपने पास महसूस कर लेता हूं।
कभी-कभी अकेले बैठकर आपको याद करता हूं,
आपसे फिर मिलने के लिए खुदा से फरियाद करता हूं,
जिस जगह छोड़कर गए हो आप,
मैं उसी जगह पर अक्सर आपका इंतजार करता हूं।
आपके साथ खुलकर हंसता था,
मैं अपने मन की करता था,
कभी-कभी आपसे लड़ता था,
पर दादा मैं आपकी परवाह करता था।
आपके जैसा कोई प्यार नहीं करता,
आपके जैसा मेरे लिए कोई नहीं लड़ता,
अब आप नहीं हो मेरे पास,
इसलिए अक्सर मेरा जी है डरता।
दादा का प्यार मेरे साथ है,
न होकर भी दादा मेरे पास है,
आपके होने का मुझे एहसास है,
बचपन में गोदी में खिलाया,
सीने में सिर रखकर सुलाया,
आपके जाने के बाद हर दिन,
आपकी यादों ने मुझे रुलाया।
लव यू दादा ❤️