Priyanshi Dixit

Priyanshi Dixit Design And Fashion

24/11/2025
24/11/2025
24/11/2025
24/11/2025
24/11/2025
मदहोशियों के अहसास अपने ऊपर बरसने दोभींगने दोमचलतीं हुईं ख़्वाहिशें बेफिक्रखुल जाने दो सब बंध केशों की खुशबू उड़ जाने दो...
04/02/2025

मदहोशियों के अहसास
अपने ऊपर बरसने दो
भींगने दो
मचलतीं हुईं ख़्वाहिशें बेफिक्र
खुल जाने दो सब बंध
केशों की खुशबू उड़ जाने दो,

बहुत धीरे -धीरे प्रिय
तुम एक मादक गंध-सी
सांसों में बिखर जाओ
मेरे हर उच्छवास का
मधुमास हो जाओ,
आत्मा की अनुभूति
और मेरे ध्यान की असीम शांति बनकर
मुझमें बहती जाओ,

इंतज़ार की इस घड़ी को
टूट जाने दो
मुझे अंतर्मन की
अपनी त्रिवेणी में
समाहित होने दो
तुम मुझमें महाकुंभ का दिव्य स्नान आत्मसात हो जाओ
प्रतिक्षण हो जाने दो एक साथ आनंद का गहरा गोता
एक अनंत सागर को मेरा हो जाने दो,

तुम खुद को
मेरी पूजा बन जाने दो
मेरे एक युग की तृप्ति हो जाने दो ।।

प्रेमिकाएं पत्नी की बराबरी नही कर सकती है!!सिंदूर सिर्फ रिश्तों का प्रतीक नहीप्रेम का सबसे सशक्त हस्ताक्षर है।सिंदूर की ...
03/02/2025

प्रेमिकाएं पत्नी की बराबरी नही कर सकती है!!
सिंदूर सिर्फ रिश्तों का प्रतीक नही
प्रेम का सबसे सशक्त हस्ताक्षर है।
सिंदूर की ताकत के आगे
हजारों प्रेमी/प्रेमिकाएं
निरीह हो जाते है।
सात फेरे सिर्फ रस्म नही
पूरे ब्रम्हांड की जुगल परिक्रमा है।
हजारों प्रेमिकाएं मिलकर भी
एक पत्नी से गौण ही रहेगी।
प्रेमिकाओं का पत्नी हो जाना
इस सृष्टि की सबसे सुंदर घटना है..❤️

कुछ पुरुष भी प्रेम की भावना को बहुत गंभीरता से देखते है , वोसमाज के सामने नहीं आते परसमाज से लड़ने की ताकत दे देते है वो...
03/02/2025

कुछ पुरुष भी प्रेम की भावना को बहुत गंभीरता से देखते है , वो

समाज के सामने नहीं आते पर

समाज से लड़ने की ताकत दे देते है वो गले में मंगलसूत्र नहीं डालते पर जीवन को ऐसे सूत्र में

बांध देते हैं , जैसे मानो किसी स्त्री का नया जन्म हुआ हो , वो

झूठी कसमें नहीं खाते , वो हज़ार वादे नहीं करते , मगर जीवन में इतना ख़्याल रखते है

जैसे कि ईश्वर की परछाई साथ है

इस बदलती हुई दुनियां में जो सच्चे प्रेम का महत्व समझाते है

और बताते है की प्रेम पूजा की तरह पवित्र भी हो सकता है .... ❤️

  On The Rocks😍
30/12/2022

On The Rocks😍

Address

Indira Nagar
Nagar
226016

Telephone

+919935012345

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Priyanshi Dixit posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share