Kohinoor online shopping

Kohinoor online shopping Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kohinoor online shopping, Hisar.

15/01/2026
15/01/2026

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाताओं के परिश्रम को समर्पित पावन पर्व 'लोहड़ी' की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, ऊर्जा और नई उमंग लेकर आए, यही कामना है।

15/01/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

15/01/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

15/01/2026

Good morning ji 🌅

15/01/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

15/01/2026
15/01/2026

सहायक उपनिरीक्षक अमीलाल को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने दी बधाई //

कर्तव्यनिष्ठ एवं परिश्रमी अधिकारी के योगदान को सराहा,

फतेहाबाद, 15 जनवरी। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन तथा निरंतर बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए सहायक उपनिरीक्षक अमीलाल को उपनिरीक्षक (SI) पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने इस अवसर पर कहा,
“अमीलाल जैसे समर्पित, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हमारे विभाग की बड़ी ताकत हैं। उनके निरंतर उत्कृष्ट कार्य और अनुशासन ने उन्हें इस पदोन्नति का पूर्णतः अधिकारी बनाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ निर्वहन करेंगे।”
पदोन्नत अधिकारी अमीलाल ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पदोन्नति उन्हें और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने भी अमीलाल को पदोन्नति पर शुभकामनाएं दीं। मिठाई वितरण के साथ यह अवसर सौहार्द, टीम भावना तथा सकारात्मक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने वाला रहा।

15/01/2026

घनी धुंध में सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी — फतेहाबाद पुलिस की जनहित एडवाइजरी //

– सुबह व रात के समय बढ़ रहा हादसों का खतरा, सावधानी से ही बचेगी जान,,

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने नागरिकों व वाहन चालकों से की विशेष अपील//

फतेहाबाद, 15 जनवरी। शीत ऋतु के आगमन के साथ ही जिले में घनी धुंध का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने आमजन के लिए महत्वपूर्ण पुलिस एडवाइजरी जारी करते हुए सभी नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
*एसपी का संदेश: “सावधानी ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच”
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि धुंध के समय दृश्यता अत्यंत कम हो जाती है, ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा फतेहाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए जन-सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
वाहन चालकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश "
एसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि—
▪️धुंध के दौरान वाहन की गति नियंत्रित रखें
▪️फॉग लाइट व डिपर लाइट का सही प्रयोग करें
▪️आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें
▪️अचानक ब्रेक लगाने से बचें
▪️दोपहिया वाहन चालक हेलमेट व रिफ्लेक्टर जैकेट का प्रयोग अवश्य करें
*पैदल यात्रियों व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी सावधानी जरूरी*
उन्होंने पैदल यात्रियों से अपील की कि सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा अंधेरे व धुंध में चमकीले या रिफ्लेक्टर युक्त कपड़े पहनें। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगवाने की सलाह भी दी गई।
फतेहाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर;
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस धुंध के मौसम को देखते हुए एनएच, स्टेट हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर गश्त, चेकिंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट को और सुदृढ़ कर रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
एसपी सिद्धांत जैन ने कहा, “आपकी थोड़ी-सी सावधानी न केवल आपकी, बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकती है। नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।”
फतेहाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तुरंत संपर्क करें।

Address

Hisar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kohinoor online shopping posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share