16/10/2025
माननीय विधायक श्री अरुण जी चौधरी की बड़ी घोषणाएं — पशुपालकों के लिए खुशखबरी!
बालोतरा –
आज कलेक्ट्रेट के सामने पशुपालक समाज द्वारा ऊन विभाग के भूखंड को लेकर सौंपे गए ज्ञापन के संदर्भ में माननीय विधायक श्री अरुण जी चौधरी ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं
1️⃣ पशुपालन विभाग के लिए 5 बीघा जमीन आवंटित होगी, जो शहर के 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में होगी।
2️⃣ पशुपालक समाज के लिए निष्क्रमणीय आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी।
समाज के मौजिज लोगों ने विधायक आवास पर जाकर अपनी दो प्रमुख मांगें रखीं
ऊन विभाग के भूखंड के बदले पशुपालन विभाग को उपयुक्त जमीन मिले।
जेतेश्वर धाम की तर्ज पर बालोतरा में पशुपालक समाज के बच्चों के लिए सरकारी आवासीय विद्यालय खोला जाए।
विधायक श्री चौधरी ने दोनों मांगों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही इन पर व्यवहारिक परिणाम देखने को मिलेंगे।
समाजबंधुओं ने विधायक महोदय के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। 🙏
Arun Amraram Choudhary Arun Choudhary
#बालोतरा #पशुपालकसमाज