05/12/2022
किसी ने मुझसे पूछा.??
दुनिया में सबसे मुश्किल काम क्या है?? 🤔
"बड़ा कठिन सवाल है"..मैने मुस्करा कर कहा!
फिर कुछ सोचकर मैंने कहा....
मेरी नजर में दुनिया का सबसे मुश्किल काम है....
अपनी आंखों के सामने माता -पिता को...बूढ़ा होते हुए देखना..!! 😞
ये वो समय होता है जब हम कुदरत के इस लिखे को टाल नहीं पाते..!! माता-पिता के वो खूबसूरत से चेहरे जब झुर्रीयो से भर जाते हैं तो....दिल भर आता है..!!
उंगली पकड़कर चलाने वालें जब खुद चल नहीं पाते तो....दिल भर आता है..!!
सहारा देने वालें जब खुद सहारे की तलाश में घूमते हैं तो....दिल भर आता है..!!
रास्ता दिखाने वालों को जब अपने ही रास्ते वीरान नजर आते हैं तो....दिल भर आता है..!!
हंसकर बोलने वालें जब खामोश रहने लगते हैं तो....दिल भर आता है..!!
अपने बच्चो की नजर उतारने वालो की जब नजरे धुंधला जाती हैं तो....दिल भर आता है..!!
अगर ईश्वर मुझे कुछ मांगने के लिए कहें तो मैं ये मांगू.....
हे ईश्वर 🤲....किसी के भी माता-पिता को कमजोर..बीमार ना करना....उनकी जितनी भी जिंदगी है वो सेहतमंद रहें.!!💪🏼
कोई भी बच्चे अपने माता-पिता को असहज ना छोड़े.!!
इस छोटी सी दुआ के साथ....🌹
🙏🙏 जय जिनेंद्र,मित्रों🙏🙏शुभ मंगलमय प्रभात🙏🙏