30/03/2018
🌸☘31 मार्च के दिन, हनुमानजी चुटकी में दिलाएंगे दुर्भाग्य से छुटकारा🌹🌹
🔗🔗उपाय 1
हनुमान जयंती के दिन भगवान को लाल गुलाब की माला अर्पित करें. य परेशानियों को दूर करता है.⏱⏱
उपाय 2
धन लाभ पाने के लिए 31 मार्च को पीपल के 11 पत्ते लें और उसे मंदिर लेकर जाएं. मंदिर ले जाकर इन पर लाल चंदन से श्रीराम लिखें. उसके बाद इसकी माला बनाकर बजरंग बलि को चढ़ाएं.🌂🌂उपाय 3
नौकरी संबंधित परेशानी को दूर करने के लिए पान के पत्ते पर बूंदी के दो लड्डू और एक लौंग रख लें. इसमें चंडी की भस्म लगाकर हनुमान जी को चढ़ाएं.
🌼🌼उपाय 4
खर्चों को कम और धन वृद्धि के लिए सिंदूर और चमेली के तेल से एक कागज पर स्वस्तिक बना लें. अब इसे हनुमानजी की पूजा में रख दें. पूजा हो जाने पर इसे तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें.
🐥🐥उपाय 5
अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए हनुमान जयंती पर लगा हुआ मीठा पान हनुमानजी को अर्पित करें. पान में गुलकंद, बादाम डालकर भगवान को चढ़ाएं.
🔥उपाय 6
घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए हनुमान जयंती पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक का पाठ करें. इनमें से कोई भी एक पाठ कर सकते हैं.
उपाय 7
मानसिक तनाव दूर करने के लिए हनुमान जयंती पर श्रीरामचरित मानस या श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. यह आपको मानसिक और शारीरिक बल प्रदान करेगा.
उपाय 8
व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए हनुमान जयंती के दिन सिंदूरी लंगोट हनुमानजी को चढ़ाएं. यह व्यापार की गिरावट को रोकने में आपकी मदद करेगा.
उपाय 9
हनुमान जयंती पर किसी हनुमान मंदिर की छत पर लाल झंडा लगाने से आप सभी परेशानियों से बच सकते हैं.
उपाय 10
बीमारियों से बचाव के लिए हनुमान जयंती पर किसी रोगी की सेवा करें. ऐसा करने से हनुमानजी बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्तों का बीमारियों से बचाव करते हैं.