SV duppata and matching centre

SV duppata and matching centre ❤️❤️❤️

अरे यह क्या?श्री जगन्नाथ मंदिर के एक गुप्त कोने में यह कौन सी देवी हैं…जिन्हें जंजीरों से बांधकर उल्टा लटकाया गया है?हम ...
29/05/2026

अरे यह क्या?
श्री जगन्नाथ मंदिर के एक गुप्त कोने में यह कौन सी देवी हैं…
जिन्हें जंजीरों से बांधकर उल्टा लटकाया गया है?

हम सब जानते हैं कि एकादशी के दिन चावल खाना शास्त्रों में सबसे बड़ा पाप माना जाता है।
उसे नरक का द्वार तक कहा गया है।

लेकिन दोस्तों…
पूरी दुनिया में एक ऐसी जगह है…
जहां एकादशी के दिन भी भक्त पेट भरकर चावल खाते हैं।

और वह जगह है…
भगवान जगन्नाथ की पवित्र नगरी पुरी।

लेकिन आखिर ऐसा क्यों?

जब एकादशी माता ने भगवान जगन्नाथ के मंदिर में अपना नियम लागू करने की कोशिश की…
तो आखिर भगवान ने उन्हें बंदी क्यों बना लिया?

क्या सच में आज भी पुरी मंदिर के एक गुप्त स्थान पर एकादशी माता विराजमान हैं?

नियम और भगवान के प्रेम की टक्कर की यह अद्भुत कथा…
आपके रोंगटे खड़े कर देगी।

इस रहस्यमई कथा की शुरुआत सतयुग से होती है।

जब पृथ्वी पर पाप और अधर्म बहुत बढ़ गया था…
तब भगवान विष्णु ने संसार को पापों से मुक्त करने के लिए अपने दिव्य तेज से एक महान शक्ति को उत्पन्न किया।

वह शक्ति थीं…
एकादशी देवी।

उनका स्वरूप अत्यंत तेजस्वी था।
आंखों में अग्नि समान प्रकाश…
मस्तक पर दिव्य आभा…
और शरीर से निकलती ऐसी ऊर्जा…
जिससे दानव तक कांप उठते थे।

भगवान विष्णु ने प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया—

“देवी…
महीने में दो दिन तुम्हारा प्रभाव पूरे संसार पर रहेगा।
उस दिन जो भी मनुष्य अन्न और विशेषकर चावल का सेवन करेगा…
उसके भोजन में संसार के समस्त पाप प्रवेश कर जाएंगे।

लेकिन जो श्रद्धा से व्रत करेगा…
उसे मेरा धाम प्राप्त होगा।”

यह वरदान पाकर एकादशी माता अत्यंत शक्तिशाली हो गईं।

धीरे-धीरे तीनों लोकों में उनका प्रभाव फैल गया।

एकादशी आते ही लोगों के घरों में चूल्हे बुझ जाते।
राजा हो या भिखारी…
हर कोई भय और श्रद्धा से व्रत रखता।

यहां तक कि बड़े-बड़े ऋषि भी उस दिन चावल को हाथ लगाने से डरते थे।

एकादशी माता को अपनी शक्ति पर गर्व होने लगा।

उन्हें लगने लगा कि अब संसार में सबसे बड़ा नियम उन्हीं का है।

एक दिन अपने इसी अभिमान में डूबी हुई…
वह नीलांचल धाम यानी श्री जगन्नाथ पुरी पहुंच गईं।

लेकिन जैसे ही उन्होंने मंदिर के सिंहद्वार में प्रवेश किया…
उनके कदम वहीं रुक गए।

उनकी आंखें फैल गईं।

क्योंकि वहां जो दृश्य था…
वह उनके सारे नियमों के बिल्कुल विपरीत था।

आज एकादशी थी।

लेकिन मंदिर के आनंद बाजार में हजारों भक्त बैठे थे।

सबके सामने बड़े प्रेम से गरमा-गरम महाप्रसाद परोसा जा रहा था।

और उसमें क्या था?

चावल।

सफेद भाप छोड़ता हुआ महाप्रसाद।

भक्त बड़े आनंद से “जय जगन्नाथ!” बोलकर उसे खा रहे थे।

कहीं खिचड़ी…
कहीं दही पखाल…
कहीं मीठा चावल…

पूरा वातावरण महाप्रसाद की सुगंध से भरा हुआ था।

यह देखकर एकादशी माता का क्रोध भड़क उठा।

उन्होंने मन ही मन कहा—

“यह मेरा अपमान है!”

“पूरी दुनिया मेरे नियम का पालन करती है…
और यहां स्वयं भगवान के मंदिर में चावल बांटा जा रहा है?”

क्रोध में भरी एकादशी माता सीधे मंदिर के गर्भगृह की ओर बढ़ीं।

वहां रत्न सिंहासन पर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान थे।

भगवान के चेहरे पर वही मधुर मुस्कान थी।

लेकिन एकादशी माता क्रोध से कांप रही थीं।

उन्होंने ऊंचे स्वर में कहा—

“प्रभु!
यह क्या हो रहा है?”

“आपने ही तो नियम बनाया था कि एकादशी के दिन अन्न और चावल में पाप का वास होगा!”

“तो फिर आपके मंदिर में यह पाप क्यों बांटा जा रहा है?”

“अगर इसे तुरंत नहीं रोका गया…
तो मेरा श्राप सबको लगेगा!”

भगवान जगन्नाथ शांत स्वर में मुस्कुराए।

फिर बोले—

“देवी…
तुम शांत हो जाओ।”

“बाहर जो भक्त खा रहे हैं…
वह साधारण अन्न नहीं है।”

“वह मेरा महाप्रसाद है।
कैवल्य है।
मेरे स्पर्श से पवित्र हुआ अन्न है।”

“जिस भोजन को मैं स्वयं स्वीकार कर चुका हूं…
उसमें कोई पाप प्रवेश नहीं कर सकता।”

लेकिन दोस्तों…
एकादशी माता का अहंकार बहुत बढ़ चुका था।

उन्होंने भगवान की बात मानने से इनकार कर दिया।

वह बोलीं—

“नियम सबके लिए एक समान होता है!”

“अगर आज आपके भक्त चावल खाएंगे…
तो उन्हें दंड अवश्य मिलेगा!”

इतना कहकर एकादशी माता क्रोध में बाहर की ओर मुड़ीं।

उनका इरादा भक्तों के हाथ से महाप्रसाद छीनने का था।

लेकिन तभी…

अचानक पूरा मंदिर कांप उठा।

वातावरण बदल गया।

मंदिर के दीपक तेज जलने लगे।
शंख की ध्वनि अपने आप गूंज उठी।

और अगले ही पल…
भगवान जगन्नाथ की गंभीर आवाज पूरे मंदिर में गूंज उठी—

“रुको देवी!”

अब भगवान के चेहरे से मुस्कान गायब हो चुकी थी।

उनकी विशाल आंखों में ऐसा तेज था…
जिसे देखकर देवता भी कांप जाएं।

भगवान बोले—

“तुमने मेरे महाप्रसाद को पाप कहने का दुस्साहस कैसे किया?”

“संसार में तुम्हारा नियम चल सकता है…
लेकिन मेरी पुरी में केवल प्रेम का नियम चलता है।”

“यहां भक्त भूखे नहीं रहेंगे।”

लेकिन एकादशी माता फिर भी नहीं मानीं।

उन्होंने कहा—

“मैं इन भक्तों का पुण्य छीन लूंगी!”

बस…
अब सीमा पार हो चुकी थी।

भगवान जगन्नाथ ने अपनी योगमाया का आह्वान किया।

अचानक आकाश से दिव्य जंजीरें प्रकट हुईं।

और देखते ही देखते…
उन्होंने एकादशी माता को पूरी तरह जकड़ लिया।

एकादशी माता घबरा गईं।

उन्होंने छूटने की बहुत कोशिश की…
लेकिन भगवान की शक्ति के सामने उनकी सारी शक्ति समाप्त हो गई।

भगवान ने आदेश दिया—

“इन्हें मंदिर के ईशान कोण में ले जाओ।”

अगले ही पल…
उन्हें मंदिर के एक गुप्त स्थान पर उल्टा लटका दिया गया।

भगवान बोले—

“तुम यहीं रहोगी।”

“और अपनी आंखों से देखोगी कि मेरे भक्त एकादशी के दिन भी प्रेम से महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।”

“तुम सब देख सकोगी…
लेकिन किसी को रोक नहीं पाओगी।”

अब एकादशी माता का घमंड टूट चुका था।

वह रोने लगीं।

उन्होंने हाथ जोड़कर कहा—

“प्रभु…
मुझसे भूल हो गई।”

“मैं आपकी महिमा नहीं समझ सकी।”

“लेकिन अगर मैं यहां बंधी रहूंगी…
तो क्या संसार मुझे भूल नहीं जाएगा?”

“मेरा सम्मान कौन करेगा?”

भगवान जगन्नाथ का हृदय करुणा से भर गया।

उन्होंने कहा—

“देवी…
मैं तुम्हारा अपमान नहीं होने दूंगा।”

“आज से मेरी पुरी में एक नई परंपरा शुरू होगी।”

“एकादशी के दिन भक्त महाप्रसाद अवश्य ग्रहण करेंगे…”

“लेकिन उससे पहले वे तुम्हें प्रणाम करेंगे।”

“वे महाप्रसाद को अपने मस्तक से लगाएंगे…
और कहेंगे—

हे एकादशी माता…
यह साधारण अन्न नहीं…
स्वयं प्रभु का महाप्रसाद है।
इसलिए हमारा व्रत खंडित ना हो।”

यह सुनकर एकादशी माता की आंखों से आंसू बहने लगे।

उन्होंने भगवान के चरण पकड़ लिए।

फिर बोलीं—

“प्रभु…
आज से जो भक्त इस भाव से आपका महाप्रसाद ग्रहण करेगा…
मैं उसे दंड नहीं दूंगी।”

“बल्कि उसे दुगना पुण्य प्रदान करूंगी।”

तभी से आज तक…
पुरी जगन्नाथ मंदिर दुनिया की इकलौती ऐसी जगह मानी जाती है…
जहां एकादशी के दिन भी भक्त बड़े प्रेम से महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।

वहां मान्यता है कि अगर एकादशी के दिन भगवान का महाप्रसाद मिले…
और कोई उसे ठुकरा दे…
तो वह स्वयं भगवान का अपमान माना जाता है।

आज भी मंदिर के एक गुप्त हिस्से में एकादशी माता का स्थान बताया जाता है।

जहां भक्त श्रद्धा से उन्हें प्रणाम करते हैं।

यह कथा हमें एक बहुत बड़ा संदेश देती है—

धर्म के नियम महत्वपूर्ण हैं…
लेकिन भगवान का प्रेम…
उनका प्रसाद…
और भक्तों के प्रति उनकी करुणा…
हर नियम से ऊपर है।

तो दोस्तों…
अगर कभी जीवन में जगन्नाथ पुरी जाने का सौभाग्य मिले…
और एकादशी के दिन महाप्रसाद प्राप्त हो…
तो उसे प्रेम से ग्रहण जरूर कीजिएगा।

क्योंकि वह केवल भोजन नहीं…
स्वयं भगवान का आशीर्वाद होता है।

प्रेम से बोलिए…
जय जगन्नाथ।

😱 “कटा हुआ हाथ… 60 दिन तक पैर में जिंदा रखा गया!” – फिर हुआ ऐसा चमत्कार जिसे जानकर दंग रह जाएंगेसोचिए… अगर किसी का हाथ क...
14/04/2026

😱 “कटा हुआ हाथ… 60 दिन तक पैर में जिंदा रखा गया!” – फिर हुआ ऐसा चमत्कार जिसे जानकर दंग रह जाएंगे

सोचिए… अगर किसी का हाथ कट जाए, तो क्या उसे दोबारा बचाया जा सकता है?
अधिकतर लोग कहेंगे – नहीं।

लेकिन वियतनाम में जो हुआ, उसने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया…

एक गर्भवती महिला, जो जुड़वा बच्चों की माँ बनने वाली थी, एक दर्दनाक हादसे का शिकार हुई। इस हादसे में उसका हाथ पूरी तरह कट गया।

पर असली कहानी यहीं से शुरू होती है…

---

🏥 डॉक्टरों का अनोखा फैसला

डॉक्टरों ने तुरंत हाथ वापस जोड़ने की बजाय एक अलग रास्ता चुना।

👉 उन्होंने कटे हुए हाथ को महिला के पैर से जोड़ दिया
👉 ताकि हाथ में खून का बहाव जारी रहे
👉 और वो सड़ने की बजाय “जिंदा” बना रहे

करीब 2 महीने तक हाथ पैर से जुड़ा रहा – ये सुनकर ही हैरानी होती है!

---

🔁 फिर हुआ असली ऑपरेशन

जब महिला की हालत और प्रेग्नेंसी सुरक्षित स्तर पर पहुंची, तब डॉक्टरों ने लंबी और मुश्किल सर्जरी की।

👉 हाथ को वापस उसकी असली जगह (बांह) में जोड़ा गया
👉 सर्जरी सफल रही
👉 धीरे-धीरे उंगलियों में मूवमेंट भी आने लगा

---

👶 अंत सुखद रहा

सबसे बड़ी राहत की बात ये रही कि:
✔ महिला पूरी तरह सुरक्षित रही
✔ उसने दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया
✔ और उसका हाथ भी बच गया

---

❤️ ये कहानी क्या सिखाती है?

👉 मेडिकल साइंस आज “नामुमकिन” को भी मुमकिन बना रही है
👉 सही समय पर लिया गया फैसला जिंदगी बदल सकता है
👉 और सबसे जरूरी – उम्मीद कभी नहीं हारनी चाहिए

---

🙏 ये कोई फिल्म की कहानी नहीं…
ये असली जिंदगी का चमत्कार है!

अगर आपको भी ये कहानी प्रेरित करती है, तो इसे शेयर जरूर करें ❤️

समुद्र के पानी में नमक होता है, लेकिन इतना सारा नमक आखिर आता कहाँ से है?आइए इसे आसान भाषा में थोड़ा डिटेल में समझते हैं ...
14/04/2026

समुद्र के पानी में नमक होता है, लेकिन इतना सारा नमक आखिर आता कहाँ से है?

आइए इसे आसान भाषा में थोड़ा डिटेल में समझते हैं 👇

---

🌧️ 1. कहानी शुरू होती है बारिश से

जब बारिश होती है, तो पानी सिर्फ बहता नहीं है…
👉 यह चट्टानों और मिट्टी को धीरे-धीरे घोलता (weathering) भी है

इस प्रक्रिया में चट्टानों से कई खनिज निकलते हैं, जैसे:

सोडियम (Sodium)

क्लोराइड (Chloride)

मैग्नीशियम, कैल्शियम

👉 यही खनिज आगे चलकर “नमक” का रूप लेते हैं

---

🏞️ 2. नदियाँ – नमक की डिलीवरी सिस्टम

अब ये घुले हुए खनिज क्या करते हैं?

👉 बारिश का पानी इन्हें लेकर नदियों में पहुँच जाता है
👉 और नदियाँ इन्हें हजारों किलोमीटर दूर समुद्र तक ले जाती हैं

💡 ध्यान देने वाली बात:
हर नदी के पानी में थोड़ा-बहुत नमक होता है, बस हमें महसूस नहीं होता

---

🌊 3. समुद्र में नमक जमा क्यों होता जाता है?

अब सबसे बड़ा सवाल 👇

👉 नदियाँ तो नमक लाती रहती हैं, लेकिन समुद्र से नमक बाहर क्यों नहीं जाता?

👉 क्योंकि:
समुद्र का पानी तो उड़ जाता है (evaporation), लेकिन नमक नहीं! ☀️

सूरज की गर्मी से पानी भाप बनकर उड़ जाता है

लेकिन नमक भारी होता है, वो वहीं रह जाता है

👉 इसलिए लाखों सालों से नमक जमा होता जा रहा है

---

🌋 4. समुद्र के अंदर भी “नमक फैक्ट्री” है!

आपको जानकर हैरानी होगी 😲

👉 समुद्र की गहराई में ज्वालामुखी (underwater volcanoes) और
👉 हाइड्रोथर्मल वेंट्स भी मौजूद होते हैं

ये क्या करते हैं?
👉 ये पृथ्वी के अंदर से खनिज और गैसें निकालकर पानी में मिलाते हैं
👉 इससे भी समुद्र में नमक बढ़ता है

---

⏳ 5. लाखों साल की कहानी

👉 यह कोई 100-200 साल की बात नहीं है
👉 करोड़ों सालों से यह प्रक्रिया चल रही है

इसलिए आज समुद्र इतना खारा हो चुका है

---

🧠 आसान निष्कर्ष (Conclusion)

✔️ नमक आता है → चट्टानों + नदियों से
✔️ जमा होता है → क्योंकि पानी उड़ जाता है, नमक नहीं
✔️ बढ़ता है → ज्वालामुखी और समुद्री गतिविधियों से

---

📌 एक लाइन में समझो:

👉 समुद्र का नमक चट्टानों से शुरू होकर नदियों के जरिए आता है और पानी के उड़ने से वहीं जमा होता जाता है।

---

💬 कमेंट में बताओ:
क्या आपने कभी सोचा था कि आपके खाने का नमक भी कभी पहाड़ों में छिपा हुआ था? 😄

09/02/2026
Hope for the best btPrepare for the worst
09/02/2026

Hope for the best bt
Prepare for the worst

भारत का एक ऐसा जासूस जो नाम बदलकर, पहचान बदलकर पाकिस्तान में रहा। पाकिस्तान आर्मी में शामिल हुआ। मेजर रैंक तक पहुंचा। वह...
19/01/2026

भारत का एक ऐसा जासूस जो नाम बदलकर, पहचान बदलकर पाकिस्तान में रहा। पाकिस्तान आर्मी में शामिल हुआ। मेजर रैंक तक पहुंचा। वहीं पर प्यार में पड़ा, शादी भी की और 20 हज़ार भारतीय सैनिकों की जान बचाई लेकिन भारत के ही भेजे एक दूसरे जासूस की वजह से पकड़ा गया। कई सालों तक रोंगटे खड़े कर देने वाली यातनाओं के बाद पाकिस्तान की ही एक जेल में आखिरी सांस ली। कहानी भारत के उस महान जासूस रविंद्र कौशिक की जिन्हें भारतीय खुफिया गलियारों में 'द ब्लैक टाइगर' के नाम से जाना जाता था।

किसी दूसरे देश में जाकर जासूसी कोई ऐसी बात नहीं जो चौंका सके। लेकिन जासूसी के लिए किसी दूसरे देश की सेना में शामिल हो जाना वाकई दंग करने वाला है। रविंद्र कौशिक ने इसे मुमकिन बनाया था जो अपने आप में इस बात का गवाह है कि वह किस आलातरीन दर्जे के जासूस थे। दो दशक पहले आई मलय कृष्ण धर की किताब 'Mission to Pakistan : An Intelligence Agent in Pakistan' इसी 'ब्लैक टाइगर' पर आधारित है। सलमान खान की 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' रविंद्र कौशिक से ही प्रेरित थी। चर्चा तो यह भी है कि अब फिल्ममेकर राजकुमार कुमार गुप्ता कौशिक की बायोपिक बनाने जा रहे हैं जिसमें उनकी भूमिका में एक बार फिर सलमान खान दिखेंगे।

रविंद्र कौशिक की जिंदगी के आखिरी 18 साल पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में भीषण यातनाओं में गुजरे। रोंगटे खड़े कर देने टॉर्चर को सहते रहे लेकिन दिल में दफन राज़ को राज़ ही रहने दिया। वे राज़ जो खुल जाते तो भारतीय खुफिया नेटवर्क को बहुत धक्का लगता, भारत को बड़ा झटका लगता।

पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई जो बाद में उम्रकैद में तब्दील कर दी गई। जिंदगी के आखिरी 2 साल बहुत दर्दनाक रहे। जेल में ही टीबी ने उन्हें जकड़ लिया और एक दिन जेल में ही उनकी मौत हो गई। बदकिस्मती देखिए, वतन के लिए जिसने अपनी हस्ती मिटा दी, मौत के बाद उन्हें वतन की मिट्टी तक नसीब नहीं हुई। उनका पार्थिव शरीर हिंदुस्तान नहीं लाया जा सका। आरोप लगते रहे हैं कि कौशिक के पाकिस्तान में पकड़े जाने के बाद भारत सरकार ने उनसे पल्ला झाड़ लिया। उन्हें छुड़ाने की कोशिश ही नहीं की गई। हालांकि, सच यह भी है कि पकड़े जाने पर अक्सर जासूस का कोई वतन नहीं होता। उसका अपना मुल्क ही उसे अपना मानने से इनकार कर देता है। जासूसी की दुनिया की यह कड़वी हकीकत है। पूरी दुनिया में यही दस्तूर है।

रविंद्र कौशिक का जन्म 11 अप्रैल 1952 को राजस्थान के सरहदी जिले श्रीगंगानगर में हुआ था। 1965 की भारत-पाक जंग के वक्त यह लड़का अभी किशोरावस्था में कदम रख रहा था। जवानी में कदम रखते-रखते ये युवा 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग का भी गवाह बना। इस वजह से कच्ची उम्र से ही देशभक्ति का जज्बा मजबूत होता गया। पिता एयर फोर्स में अधिकारी थे लिहाजा देश के लिए मर-मिटने का जज्बा विरासत में मिला था।

कौशिक की शुरुआती पढ़ाई श्रीगंगानगर के एक सरकारी स्कूल में हुई। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने वहां के एसडी बिहानी कॉलेज में बी. कॉम. में दाखिला लिया। रविंद्र कौशिक को अभिनय और मिमिक्री का बहुत शौक था। 21 साल की उम्र में लखनऊ में नेशनल थिअट्रिकल फेस्टिवल में भी हिस्सा लिया। उनका भारतीय खुफिया एजेंसी R&AW (रिसर्च ऐंड ऐनालिसिस विंग) में जाना भी एक संयोग था। कहा जाता है कि कॉलेज में ही किसी नाटक में उनके अभिनय पर R&AW के अधिकारी की नजर पड़ी। जीवंत अभिनय से अधिकारी बहुत प्रभावित हुआ और इस तरह कौशिक के जासूसी की दुनिया में जाने की बुनियाद पड़ी।

1973 में R&AW का हिस्सा बने
1973 में बी. कॉम. पूरा करने के बाद एक दिन कौशिक ने अपने पिता को बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं, नौकरी करने। 23 साल की उम्र में वह R&AW से जुड़ गए। दिल्ली आने के बाद R&AW के साथ उनकी 2 साल की कड़ी ट्रेनिंग हुई। वह पहले से ही पंजाबी बोलने में माहिर थे। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें उर्दू सिखाई गई। मुस्लिम रीति-रिवाज सिखाए गए। पाकिस्तान का इतिहास-भूगोल दिल-दिमाग में बसाया गया। वह सबकुछ सिखाया गया जिससे वह पाकिस्तान में पाकिस्तानी बनकर रह सकें। कौशिक नई चीजों को बहुत तेजी से सीखते-समझते थे। ट्रेनिंग के दौरान जल्द ही उन्होंने पाकिस्तान के बारे में किसी औसत पाकिस्तानी से बेहतर समझ पैदा कर ली। शुरुआत में उन्हें कुछ समय के लिए दुबई और अबू धाबी भेजा गया।

नबी अहमद शाकिर के रूप में 'नया जन्म', असल पहचान के सारे रेकॉर्ड नष्ट
1975 में R&AW ने रविंद्र कौशिक से जुड़े सभी आधिकारिक इंडियन रेकॉर्ड्स को नष्ट कर दिया गया। कौशिक को नया नाम और नई पहचान दी गई- नबी अहमद शाकिर, नागरिकता- पाकिस्तानी, पता- इस्लामाबाद। यहां तक कि खतना भी कराया गया। नए नाम और नई पहचान के साथ उन्हें पाकिस्तान भेजा गया।

लॉ की पढ़ाई और पाकिस्तानी सेना में बतौर अफसर एंट्री
पाकिस्तान पहुंचकर रविंद्र कौशिक उर्फ नबी अहमद शाकिर ने कराची यूनिवर्सिटी से बाकायदे LLB की पढ़ाई पूरी की। पाकिस्तान खासकर सेना के भीतर की गोपनीय और संवेदनशील सूचनाओं के लिए अगर सेना में ही भर्ती हो जाया जाए तो काम बहुत आसान हो जाएगा। यह सोचकर कौशिक ने पाकिस्तानी सेना में भर्ती होने का रास्ता चुना। लॉ की पढ़ाई के बाद उन्होंने पाकिस्तानी सेना में धमाकेदार एंट्री ली। मिलिटरी अकाउंट्स डिपार्टमेंट में बतौर कमिशंड अधिकारी। मेजर रैंक तक पहुंचे।

पाकिस्तानी लड़की से इश्क, फिर शादी
पाकिस्तानी सेना में रहते हुए रविंद्र कौशिक को वहां अमानत नाम की एक लड़की से इश्क हो गया। अमानत के पिता आर्मी की एक यूनिट में दर्जी का काम करते थे। दोनों ने शादी भी कर ली। कौशिक के पकड़े जाने से पहले तक अमानत कभी यह नहीं जान पाई थी कि उसका हमसफर नबी अहमद शाकिर नहीं, रविंद्र कौशिक है, पाकिस्तानी सेना में अफसर लेकिन भारत का जासूस, एक भारतीय नागरिक।

पाकिस्तानी सेना में रहकर संवेदशील सूचनाएं भारत भेजी, 'द ब्लैक टाइगर' नाम मिला
पाकिस्तानी सेना में रहते हुए रविंद्र कौशिक ने तमाम ऐसी गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां भेजी तो भारत के बहुत काम आए। वह वो वक्त था जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था। 1971 की जंग हो चुकी थी। इतिहास में अपनी करारी शिकस्त दर्ज कराने और भूगोल में पूर्वी पाकिस्तान को हमेशा-हमेशा के लिए खो देने के बाद पाकिस्तान अपमान और बदले की आग में जल रहा था। भारत में अस्थिरता फैलाने का कुचक्र रच रहा था। पंजाब आतंकवाद की आग में झुलस रहा था। भारत के खिलाफ पाकिस्तान जो भी बड़ी नापाक साजिश रचता, नई दिल्ली को पहले ही भनक लग जाती थी। इंडियन डिफेंस सर्कल में कौशिक 'द ब्लैक टाइगर' के नाम से मशहूर हो गए। कहा जाता है कि उन्हें यह नाम खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था।

ऐसे खुला राज
कौशिक असल पहचान छिपाकर पाकिस्तान में पढ़ाई पूरी किए, वहां की सेना में भर्ती हुए, अंदर की एक से बढ़कर एक खुफिया जानकारियां भारत भेजी लेकिन कभी भी किसी को उन पर रत्ती भर शक नहीं हुआ। 1983 में उनका राज खुला लेकिन खुद की गलती से नहीं। दरअसल, R&AW ने एक और जासूस इनायत मसीह को कौशिक से संपर्क में रहने के लिए भेजा। मसीह पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के हत्थे चढ़ गया और पूछताछ में वह टूट गया। उसने मेजर नबी अहमद शाकिर का राज़ भी खोल दिया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने मसीह को कहा कि वह रविंद्र कौशिक को एक पार्क में मिलने को कहे। जब मसीह के बुलाने पर कौशिक उस पार्क में पहुंचे तो उन्हें जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। तब उनकी उम्र 29 साल थी। अगले दो सालों तक उन्हें भयंकर यातनाएं दी गईं। यह तक लालच दिया गया कि अगर वह भारतीय सेनाओं की गोपनीय जानकारी दे दें तो उन्हें आजाद कर दिया जाएगा। कौशिक यातना सहते रहे लेकिन अपना मुंह नहीं खोला। 1985 में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई जिसे बाद में उम्रकैद में बदल दिया गया।

पाकिस्तान की जेलों में यातनाएं
रविंद्र कौशिक को कभी सियालकोट तो कभी कोट लखपत तो कभी मियांवाली जेल में रखा गया। वहां उन्हें टॉर्चर किया जाता था। पर्याप्त खाना तक नहीं दिया जाता था। उन्हें टीबी ने जकड़ लिया। नवंबर 2001 में उनकी टीबी और दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनका शव भी भारत नहीं आ सका। मुल्तान की सेंट्रल जेल में दफना दिया गया। बेटे की मौत के कुछ महीने बाद ही उनके पिता की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

कुर्बानी का यह कैसा सिला...जब खत में छलका था दर्द
द टेलिग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की जेल में रहते हुए वह अपने परिवार को खत लिखा करते थे। गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने जिस तरह से उन्हें 'त्याग' दिया था, उससे वह काफी दुखी थे। ऐसे ही एक खत में उनका दर्द छलका था, 'क्या भारत जैसे बड़े देश के लिए कुर्बानी देने वालों को यही मिलता है?' हिंदुस्तान टाइम्स की एक पुरानी रिपोर्ट में उस खत का भी जिक्र है जिसे उन्होंने अपनी मौत से महज 3 दिन पहले लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'अगर मैं अमेरिकी होता तो मैं तीन दिन के भीतर ही इस जेल से निकल चुका होता।'

परिवार ने भारत सरकार से कई बार लगाई गुहार
रविंद्र कौशिक की पाकिस्तान की जेल से रिहाई के लिए परिवार ने 1987 से लेकर कौशिक की मौत तक कई बार सरकार से गुहार लगाई। हर बार यही जवाब मिलता था-पाकिस्तान के सामने इस मामले को उठाया गया है। मौत के बाद भी परिवार ने उनके योगदान को मान्यता दिलाने के लिए सरकारों को लिखा। परिवार ने भारत सरकार पर आरोप लगाया कि उसने कभी भी कौशिक को जेल से छुड़वाने की कोशिश नहीं की। मानवीय आधार पर भी नहीं। ऐसे ही एक खत में उनकी मां अमला देवी ने सरकार पर आरोप लगाया था, 'जब वह मर रहे थे तो उन्हें दवाइयां भी नहीं पहुंचाई गईं। जबकि उनकी भेजी सूचनाओं ने अपने देश के लिए कम से कम 20 हजार जवानों की जान बचाईं होंगी।' उनके परिवार को सरकार से हर महीने महज 500 रुपये की मदद मिलती थी जो बाद में 2000 रुपये हो गई। 2006 में कौशिक की मां अमला देवी की मौत के बाद वह मदद भी बंद कर दी गई। सरकार से मान्यता अलग बात है लेकिन रविंद्र कौशिक भारतीय इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखवा गए। इस 'ब्लैक टाइगर' के बिना महान जासूसों की हर लिस्ट अधूरी होगी।

समझ लीजिए,,आपको कोई याद कर रहा है Psychology fact
11/12/2025

समझ लीजिए,,आपको कोई याद कर रहा है
Psychology fact

Address

Hisar

Telephone

+919034792345

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SV duppata and matching centre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share