13/05/2026
मित्रों ,
अपने अभिनय की सुनहरे युग से शुरुआत करके, वर्तमान समय तक फिल्मों में सक्रिय रहकर विभिन्न भाषाओं की ५०० फिल्मों में अभिनय करने वाली " अरुणा ईरानी" का आज जन्म दिवस है
आपका जन्म सन १९५२ में हुआ है ,उनके पिताजी का नाम था फरदून ईरानी जो एक ड्रामा ग्रुप चलाते थे मां थी सगुना जो हिंदू परिवार की थी ,आठ भाई बहनों में अरुणा जी सबसे बड़ी थी परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से ज्यादा पढ़ लिख नहीं पाई, उन्हे बचपन से डांस करने का शौक था पर पैसे के अभाव के कारण किसी डांस टीचर से प्रशिक्षण नही ले पाई
अरुणा जी को फिल्मों में पहला अवसर मिला फिल्म " गंगा जमुना " में बाल कलाकार के रूप में , इसके बाद अनपढ़ फिल्म में माला सिन्हा के बचपन की भूमिका निभाई, अब उन्हे लगातार भूमिकाएं मिलने लगी ये फिल्मे थी _ जहां आरा, फर्ज , आया सावन झूम के , इसके साथ ही उन्हे मेहमूद के जोड़ीदार के रूप में गरम मसाला , औलाद , दो फूल फिल्मों में मौका मिला, मेहमूद के होम प्रोडक्शन की " बॉम्बे टू गोवा " में उन्हे नए उभरते हुए अमिताभ बच्चन के साथ नायिका की भूमिका मिली , राज कपूर साहब की बॉबी में वो एक डांसर के रूप में नजर आई , इसके बाद उनकी फिल्मे लगातार प्रदर्शित होती रही
अपनी बढ़ती आयु को देखते हुए उन्होंने चरित्र भूमिकाएं निभाना शुरू कर दिया, उनकी सन १९९२ की फिल्म बेटा की भूमिका के लिए उन्हे सर्व श्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, इसी फिल्म के कन्नड़ संस्करण में उन्होंने यही भूमिका निभाकर फिर से प्रशंसा प्राप्त की है
आपने मराठी की कुछ फिल्मे की है , टी वी धारावाहिको में भी अभिनय किया है
आपने फिल्म लेखक , निर्देशक और निर्माता कुक्कू कोहली से विवाह किया है , आपके अभिनय से सजी कुछ अन्य फिल्मे है _ गंगा की लहरे, पत्थर के सनम, अनोखी रात, तुमसे अच्छा कौन है, हमजोली, सफर , नया जमाना , मन मंदिर, कारवां, अंदाज, बुड्ढा मिल गया , प्रेम नगर ,रोटी कपड़ा और मकान, मिली, खून पसीना, कर्ज, याराना, अंगूर, बेमिसाल, मास्टर जी, दयावान, आदि लंबी सूची है
अरुणा ईरानी को जन्म दिवस की बहुत बहुत बधाई , प्रस्तुत है उनका चित्र मेरे संग्रह से
दिनांक ३ मई २०२६