Javed Khan031285

Javed Khan031285 politician

01/02/2021
  #माननीय  #भूपेश  #बघेल  #जी  #मुख्यमंत्री  #छत्तीसगढ़  #शासन मैं बस्तर से आपकी पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं और ...
02/02/2019

#माननीय #भूपेश #बघेल #जी #मुख्यमंत्री #छत्तीसगढ़ #शासन मैं बस्तर से आपकी पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं और आपसे एक विनती करता हूं बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्र पर विकास की बयार बहाने के लिए एक महत्वपूर्ण विषय आपके समक्ष रखता हूं मैं चाहता हूं कि बस्तर के विकास के लिए हाई कोर्ट की बेंच बस्तर में होनी अति आवश्यक है आज प्रत्येक व्यक्ति को कभी ना कभी किसी ना किसी कारण से न्यायालय तक जाना पड़ता है और जब उसके मामले निचली अदालत से आगे बढ़कर उच्चतम अदालत तक जाते हैं तो वहां भी उसे खड़े होना पड़ता है आज छत्तीसगढ़ में हाई कोर्ट बिलासपुर में स्थित है जो कि बस्तर के अंतिम छोर से काफी दूर है और बस्तर के प्रत्येक तीसरे से चौथे परिवार को हाई कोर्ट तक की दौड़ लगानी पड़ती है आर्थिक रूप से कमजोर बस्तर के लोगों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है परिवहन की व्यवस्था तो है परंतु आर्थिक रूप से इतने परिपक्व नहीं बार बार बिलासपुर तक जाकर अपने मामले कोर्ट में रख सकें परिवहन के अलावा आर्थिक रूप से कमजोरी के अलावा भाषा भी एक महत्वपूर्ण कारण है हाई कोर्ट के अधिकतर वकील अंग्रेजी में वार्तालाप करते हैं बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्र के कम पढ़ा लिखा और शिक्षक व्यक्ति इनकी भाषा को नहीं समझ पाते और उन्हें काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यदि हाई कोर्ट की एक बेंच बस्तर के दंतेवाड़ा या जगदलपुर में स्थापित हो जाती है तो पूरे बस्तर वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा आर्थिक रूप से कमजोर लोग और बस्तर के अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को न्याय व्यवस्था सुचारू रूप से मिल पाएगी तथा हाई कोर्ट में सालों साल लंबित मामले बी जल्द से जल्द निपटाए जा सकेंगे मेरा आपसे अनुरोध है यह एक आमजन से जुड़ा हुआ विषय है जनहित का विषय है कृपया आप इस पर ध्यान देते हुए जल्द से जल्द हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना बस्तर में कराने की पहल करें पूरा बस्तर संभाग आपकी इस पहल का आभारी रहेगा!

मै बस्तर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता आदरणीय मिथलेश चाचा जी, शहर जिलाध्यक्ष आदरणीय राजीव शर्मा जी, जगदलपुर के लोकप्रिय विधायक आदरणीय रेखचंद जैन जी तथा आबकारी मंत्री माननीय कवासी लखमा जी से भी निवेदन करता हूँ आप सभी बस्तर के विकास के लिए इस जनहित मुद्दे को माननीय यशश्वी मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखें!

जावेद खान
युवा कार्यकर्ता
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
9926753942

01/12/2018

Address

Jagdalpur
494001

Telephone

+919926753942

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Javed Khan031285 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share