02/03/2024
आधुनिक तकनीक से लैस "किड्जी" प्ले स्कूल का हुआ उद्घाटन
दिनांक_27फरवरी 2024 दिन मंगलवार
जयनगर/मधुबनी
न्यूज ब्यूरो - Govind Joshi
Joshi Live News
👆
_________________________________
भारत का सबसे बडे़ कहे जाने वाले प्ले स्कूल "किड्जी प्ले" स्कूल का उद्घाटन दिनांक - 26/02/2024 दिन सोमवार को मधुबनी जिले के जयनगर में वार्ड नंबर - 01 के पोस्ट ऑफिस के पीछे बगल में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संत ज़ेवियर इंग्लिश हाई स्कूल के डायरेक्टर स्टीफन जॉनसन, प्रिंसिपल जास्मिन जॉनसन, किड्जी के सीनियर मैनेजर जयेश मेनन, राम नारायण यादव, उदय रंजन, डॉo विजय रंजन, अजय रंजन, प्रियंका ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया।
स्कूल के प्रबंधक प्रियंका ने कहा कि जयनगर क्षेत्र में रहने वाले सभी अभिभावकों को छोटे-छोटे बच्चों के लिए "किड्जी प्ले" स्कूल बेहतर साबित होगा। स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मानसिक विकास करना बताया गया हैं।
यहां दो वर्ष से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों का नामांकन होगा। विद्यालय में बच्चों को प्री स्कूलिंग के तहत् आधुनिक सुविधाओं से लैस शिक्षा मुहैया कराई जाएगी साथ ही विद्यालय में डांस क्लासेस, पेंटिंग, ड्रॉइंग और साथ-साथ खेल के माध्यम से छोटे बच्चों को पढ़ाई भी कराई जाएगी ताकि खासकर खेल के द्वारा विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चे खेल-खेल में शिक्षा सरल से ग्रहण कर सके। अब जयनगर शहर में छोटे-छोटे बच्चों के लिए इस क्षेत्र के अभिभावकों को बड़े शहर की स्कूल की तरफ जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
पूरा स्कूल परिसर सीसीटीवी से लैस किया गया है, और बच्चों पर विशेष ध्यान भी रखा जाएगा तथा इस स्कूल में केवल महिला शिक्षिकाओं के द्वारा ही क्लास करवाई जायेगी साथ ही अभी स्कूल में नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है।
इस उद्घाटन समारोह में जयनगर के गणमान्य नागरिक के साथ-साथ अभिभावकगण भी मौजूद थे।
__________________________________
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
बदलाव की बाहार जोशी लाइव न्यूज के साथ आपके सपोर्ट के हम ऋणी है धन्यवाद
👇👇👇👇👇👇👇👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webultrasolution.Joshilivenews
आपका अपना जोशी लाइव न्यूज अब play Store पर भी उपलब्ध है _ धन्यवाद आज ही इंस्टॉल करें अपने मोबाइल फोन पर
👆👆👆👆👆👆
जोशी लाइव न्यूज ग्रुप
👇👇👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/Eokix91rqgp7m3og3f1mxn
बिहार न्यूज ग्रुप
👇👇👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/GnTTThPzwLtFOkGbERRW2e
अपने क्षेत्र के हर अपडेट खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें
https://youtube.com/
✍️ गोविन्द जोशी के साथ 👉 गौरव शर्मा की रिपोर्ट
#न्यूज_ब्रॉडकास्टिंग-: #जोशी_लाइव_न्यूज_मधुबनी
आपकी :- www.joshilivenews.in
Support me👉🙏 STAR ⭐⭐⭐ like this follow fb.com/stars
प्रेषक_ JOSHI LIVE NEWS & MJ LIVE NEWS 🗞️ उजाला आज तक (मधुबनी) बिहार