31/12/2023
नया साल, एक नई शुरुआत करने का अवसर होता है और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के हमारे संकल्प को बल देता है जहां सब मिलकर प्रेम और करुणा की भावना से एक ऐसा समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम करें जहां शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले।
हमारी कामना है कि आप सभी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें और नई ऊर्जा के साथ हमारे देश की प्रगति के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें।
आप सभी मित्रों, साथियों और शुभचिंतकों को राजघराना परिवार की ओर से नव वर्ष 2024 की अनंत मंगलकामनाएं।
अब के बार मिल के यूँ साल-ए-नौ मनाएँगे
रंजिशें भुला कर हम नफ़रतें मिटाएँगे