10/03/2022
करघेवाले (Karghewale) संस्था महेश्वर में रहने वाले युवा बुनकरों के लिए एक evening classes program करवाने वाली है. यह program उन युवा बुनकरों के लिए है जो handloom में अपना business (व्यवसाय) शुरू करना चाहते हो.
इस program में 10 से 12 बुनकरों का चयन किया जायेगा जिनको design (डिज़ाइन) और business management (व्यवसाय प्रबंध) के पहलुओं में शिक्षा दी जाएगी जिससे आगे चलके वे handloom में अपना business (व्यवसाय) शुरू कर सकें.
इस program के अंतर्गत 2.5 महीने तक हररोज़ श्याम को 2 घंटे के लिए महेश्वर टीचर्स कॉलोनी में स्थित करघेवाले के office में नि:शुल्क (यानि बिना किसी fee के) classes लिए जायेंगे. Class की अवधि हर रोज़ श्याम 6 बजे से 8 बजे तक की रहेगी. (मंगलवार को छुट्टी / अवकाश रहेगा.)
इन classes में निचे दिए गए विषयों पर चर्चा किया जायेगा.
1. Design (डिज़ाइन): Weaving Theory (बुनाई के सिद्धांत), Multishaft Weaves (4, 6, 8 तथा अधिक पावड़ी के डिज़ाइन बनाना), Design Graphing (डिज़ाइन ग्राफ बनाना), Jaala and Dobby setup (जले पे और डॉबी पे डिज़ाइन बनाना तथा जाला और डॉबी setup करना), इत्यादि.
2. Business Management (व्यवसाय प्रबंध): इसमें व्यवसाय के बारे में ज़रूरी जानकारी दी जाएगी जैसे business (व्यवसाय) के प्रकार, cost (लागत) और price (आवक) को समझना, कैसे जाने business में कितना profit (मुनाफा) हो रहा है, client communication (client के साथ कैसे बात की जाये), managing timelines (उत्पादन का समय manage करना), costing (product का कीमत निर्धारण करना), marketing (मार्केटिंग), social media marketing (Instagram, Facebook, इत्यादि सोशल मीडिया के ज़रिये मार्केटिंग करना), GST, इत्यादि.
Class अगले सप्ताह से ही शुरू की जाएगी, इसलिए जो भी व्यक्ति यह program में हिस्सा लेने में इच्छुक हैं, वे कृपया निचे दिए गए phone nos. पे संपर्क करें.
1. Rajik Khan / राजिक खान – +91 9617170984
2. Sourodip Ghosh / सौरदीप घोष – +91 9993400032
अन्यथा, apply करने के लिए या program के बारे में अधिक जानकारी जानकारी के लिए आप महेश्वर के टीचर्स कॉलोनी में स्थित करघेवाले के office में मंगलवार छोड़ कर सप्ताह के किसीभी दिन 11:00 am से 5:00 pm के बीच में संपर्क भी कर सकते हैं.