26/02/2022
Russia Ukraine News: यूक्रेन ने रूस के दो सुखोई विमान मार गिराने का दावा किया, पूरे देश में रातभर गोलीबारी और धमाके -
रूस ने लगातार तीसरे दिन भी यूक्रेन पर हमला जारी रखा है। हमले में रूस की ओर से सैकड़ों मिसाइलें दागी जा चुकी हैं। यूक्रेन ने शनिवार को बताया कि उसने रूस के दो सुखोई- 35 विमानों, एक IL-76 ट्रांसपोर्ट विमान और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है।
यूक्रेन की मिलिट्री का कहना है कि इस IL-76 ट्रांसपोर्ट विमान में रुसी पैराट्रूपर्स सवार थे।
यूक्रेन की सेना के मुताबिक, उसके मिग 29 विमान ने रूस के एक सुखोई-35 विमान को मार गिराया, जबकि दूसरे सुखोई-35 को S-300 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने मार गिराया। रूसी हमले में गुरुवार को यूक्रेन के कुल 137 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं,
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उन्होंने अब तक 1000 से अधिक रूसी सैनिक मार गिराए हैं।
कीव के उत्तर में ओबोलोंस्की जिले में गोलीबारी और धमाके की आवाजों से घबराए आम नागरिक जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ते नजर आए। सिटी सेंटर में बड़े धमाकों की गूंज सुनाई दी। लोगों ने धमाकों के साये में रात गुजारी।
कीव और खार्किव में इलाके में यूक्रेनी ट्रेन में सवार होने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए। ये लोग जान बचाने के लिए लगातार पौलैंड बार्डर पर भी जमा हो रहे हैं।
Source -: bhaskar.com
See how Russia terrified Ukraine in 10 videos Ukraine claims shooting down Russian Sukhoi, echoes of gunfire and blasts throughout night Ukrainians Poland border