10/10/2025
श्री जसवंत जोगी ,
प्यार से जिनके पूरा मुंबई कपड़ा बाजार जोगीभाई के नाम से जानता था। मुंबई कपड़ा बाजार के अग्रणी प्रतिष्ठित एजेंट्स में उनका नाम सतत पिछले 50 वर्षों से अंकित था। निष्पक्ष व्यवहार , निडर व्यक्तित्व के स्वामी जोगीभाई की कमी पूरे भिवंडी पावरलूम कपड़े बाजार को रहेगी।
1990 में मितेश एंटरप्राइज के शुभारंभ से लेकर आज तक वे हमारा कपड़ा खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संभालते थे। आगे के मार्केट कैसा रहेगा इसकी अदभुत सूझबूझ उनको थी। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं था, बोलने में भी दिक्कत हो रही थी। इन परिस्थित में भी अपना कार्य निरंतर सुचारू रूप से संभाल रहे थे।
मितेश एंटरप्राइज, रतन साड़ी के 1990 से लेकर आजतक के सफर के, प्रगति के , वे साक्षी, साथी रहे है।
उनकी कमी हमे विशेष रूप से सदैव महसूस होगी। सरल व्यक्तित्व के स्वामी श्री जोगीभाई की आत्मा का निश्चित ही सद्गति गमन हुआ होगा।
परमात्मा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य तथा साहस देवे।
श्रद्धा सुमन अर्पण करते है,
रतन साड़ी
मितेश एंटरप्राइज।