04/04/2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने और उनका बंगला खाली करने के नोटिस के बीच कांग्रेस पार्टी ने 'मेरा घर राहुल गांधी का घर' कैंपेन शुरू किया है. इसे अब अखिल भारतीय संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास ने भी खुला समर्थन दे दिया है. एबीपी से बात करते हुए दास ने कहा, "राहुल गांधी चाहें तो हनुमानगढ़ी में आकर रह सकते हैं, उनका स्वागत है. उन्हें आना चाहिए, वह हमारे आवास में रहे हमें कोई तकलीफ नहीं है, कोई दिक्कत नहीं है." संजय दास का ये बयान बीजेपी की चिंता बढ़ा सकता है.