29/09/2020
रुदौली: पत्रकारिता की आड़ में खंड विकास अधिकारी पर बनाया जा रहा नाजायज दबाव
♦️ आवास के लाभार्थियों को अपात्र बनाने का दबाव
♦️ रुदौली विकास खंड के पकड़िया गांव से संबंधित है मामला
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#रुदौली_अयोध्या।
============= वायरल आडियो का सच आया सामने। आडियो में खंड विकास अधिकारी रुदौली अमित त्रिपाठी ने साफ साफ बोला एसडीएम।
उनपर दबाव बनाने की नियत से तोड़ मरोड़ कर चलाई जा रही शोसल मीडिया पर खबर। दरअसल अनैतिक कार्य कराने का बीडीओ रुदौली पर बनाया जा रहा दबाव।
अयोध्या जिले के एक प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकार अर्जुन यादव द्वारा पेपर के नाम पर अधिकारियों को दिखाई जा रही धौंस व दी जा रही मनमानी कार्य करने की धमकी। आडियो में यह भी साफ साफ कहा गया कि अगर ऐसा नही करते है तो रुदौली में कार्य करना होगा मुस्किल। आडियो में इलाकाई बिधायक का नाम लेकर दी जा रही धमकी। अयोध्या जिले के विकासखंड रुदौली का मामला।