03/10/2023
Importance of Handicrafts and Quality of Handicrafts.
वी द चेंज इवेंट
1-2 अक्टूबर 2023
"वी द चेंज" - वी लव हैंडलूम कोलेबोरेटिव द्वारा हथकरघा, हस्तशिल्प और सस्टैन्बिलिटी पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन आज से शुरु किया गया।
भारतीय शिल्प कौशल की समृद्धि और 'आत्मनिर्भर भारत' के ध्येय के तहत आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के एक समेकित प्रयास में, वी लव हैंडलूम के द्वारा "वी द चेंज" को प्रस्तुत किया है - दो दिवसीय अलग-अलग कार्यक्रमों मे , मुख्यत: कटला क्यूरेटेड पाॅप अप - जिसमें हस्त निर्मित हथकरघा, हस्तशिल्प, डिज़ाइनर उत्पाद और शिल्प-निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है जिसमें
उभरते डिज़ाइनर रियास, हिनाअग्रीमा सूत्रकार हमराहा चांदना और उधर्षि और देश भर से चुने गये युवा व महिला कारीगरों - कच्छ वीव्स - कोटाय हस्तशिल्प, बाराबंकी बुनावट, इंडिवस्त्र, आंवा बुनावट, शिल्पी सांगानेर, सज्जाद खान - कानी शाल कश्मीर ने सहभगिता की।
और वी द चेंज - स्वदेशी स्वावलंबन के भाव और हमारे उम्दा हाथ कारीगरी के हस्तशिल्प उत्पाद आम जन तक प्रमाणिकता के साथ पहुँचे और आम जन को भली भाँती ज्ञात हो सके कि क्या सही है और क्या अप्रमाणिक इसके लिए खुला सत्र
प्योर फॉर श्योर का भी आयोजन रखा गया जिसके पैनल में विश्व विख्यात डिज़ाइनर आयुष कासलीवाल ने डिज़ाइन आधारित नवाचार और उसके अनुसन्धान पर बल दिया। पैनल सदस्य साधना गर्ग ने भारतीय हैण्डलूम से बने परिधान के प्रयोग पर प्रकाश किया। साथ ही डॉ बृज वल्लभ उदयवाल ने खादी, हथकर्घे और् हस्तशिल्प के असली स्वरुप और उसके प्रमाणिकता पर विस्तार से बताया।
इसके अलावा कतरण एक्सहिबिट मे टेक्सटाइल वेस्ट को अपसाइकल- कर 100 छात्रों द्वारा बनाया गया आर्टवर्क का शोकेस किया गया।
यह कार्यक्रम नवीनता, संरचना और संस्कृति का एक अनूठा उपक्रम है। इसमे सहयोगी - सीसीडब्ल्यूए, अनंताया, एकेएफडी , खाटू डिजाइन, शिल्पी इंस्टिट्यूट, स्पंदनवीवर्स क्राफ्ट्स, ए डी आई-जयपुर, रघुकुल ट्रस्ट आदि संगठन शामिल हैं।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मानसिंह कानोता रहे। उन्होंने हथकरघा व हस्तशिल्प कारीगरी से सन्दर्भ साझी विरासत के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम संयोजन गीतांजलि कासलीवाल ने किया। मंच संचालन वसुमित्र शंकर ने करा।
Thanks 🙏 😊 🫂