15/07/2023
🚩*जय श्री जगन्नाथ जी*
आप सभी स्नेही स्वजनों से विनम्र निवेदन है कि अपने आत्म कल्याण की भावना से *ऋग्वेदीय पूर्वामनाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी* द्वारा स्थापित *धर्मसंघ पीठपरिषद आदित्य वाहिनी आनन्द वाहिनी* के तत्वावधान में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने एवं सनातन धर्म के उत्कर्ष हेतु साप्ताहिक संगोष्ठी का आयोजन करें तथा अपने अपने क्षेत्र को सुसंस्कृत, सुरक्षित और स्वावलम्बी बनाने की भावना से *प्रतिदिन प्रत्येक परिवार से एक घण्टा समय ( श्रमदान ) एवं एक रूपया सहयोग ( अर्थदान )* के माध्यम से सनातन शिक्षा पद्धति तथा सनातन जीविका पद्धति को प्रोत्साहित करें !
इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु जन-जागरण अभियान के अन्तर्गत *मठ-मन्दिरों को शिक्षा, रक्षा, सेवा, शुचिता, स्वच्छता, सुन्दरता, पवित्रता, अर्थ, शील, स्नेह, धर्म और मोक्ष का संस्थान बनाकर साप्ताहिक संगोष्ठी* का आयोजन करके *स्वस्थ वैचारिक क्रान्ति* का सूत्रपात करें !
🚩प्रांतीय संयोजकों से नम्र निवेदन है की वह संगोष्ठी, सेवा इत्यादि के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी ज़िला अनुसार प्रेषित कर दें तथा जहां कार्य की गति धीमी हो, वहाँ संज्ञानात्मक कार्यवाही करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें !
🚩केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति
*पीठ परिषद -आदित्य वाहिनी -आनंद वाहिनी*
अमित प्रकाश
जिला संयोजक वाराणसी
Shankaracharya of Puri Peeth, Swami Sri Nischalananda Saraswati-ji Maharaj Official Youtube Account. 🌐 Subscribe 2nd channel: Shorts & Small videos for more...