Textile link

Textile link textile link india

08/01/2026
Hello All Textile People........Have A Happiest & Safe
22/03/2016

Hello All Textile People........
Have A Happiest & Safe

- હૈદ્રાબાદના ત્રણ બંધુઓનું કારસ્તાન- જે.જે. માર્કેટના વેપારી પાસેથી દોઢ વર્ષના ગાળામાં આ ત્રણ વેપારી ભાઇઓએ રૃ।. ૧.૩૦ કર...
10/03/2016

- હૈદ્રાબાદના ત્રણ બંધુઓનું કારસ્તાન
- જે.જે. માર્કેટના વેપારી પાસેથી દોઢ વર્ષના ગાળામાં આ ત્રણ વેપારી ભાઇઓએ રૃ।. ૧.૩૦ કરોડની ખરીદી કરી હતી

પ્રતિનિધિ દ્વારા) સુરત, બુધવાર
રીંગરોડ જે.જે. એસી ટેક્ષ્ટાઇલ માર્કેટમાં દુકાન ધરાવતા વેપારી પાસેથી દોઢ વર્ષના સમયગાળામાં રૃ।. ૧.૩૦ કરોડની કિંમતની સાડી અને ડ્રેસ મંગાવી પેમેન્ટ ચૂકવવાને બદલે જાનથી મારી નાંખવાની ધમકી આપનાર હૈદરાબાદના ત્રણ ભાઇઓ વિરૃદ્ધ સલાબતપુરા પોલીસે ગુનો નોંધી તપાસ શરૃ કરી છે.

પોલીસસૂત્રો દ્વારા પ્રાપ્ત થતી વિગતો મુજબ વેસુ વી.આઇ.પી. રોડ નંદનવન-૨ની પાછળ સ્વપ્ન સંગીની એપાર્ટમેન્ટના ફ્લેટ નં. એ-૧૦૧માં રહેતા મૃગેશભાઇ જગીશભાઇ માંડાણી રીંગરોડ જે.જે. એ.સી. ટેક્ષ્ટાઇલ માર્કેટમાં આલિશાન ક્રિએશનના નામે સાડી-ડ્રેસનો વેપાર કરે છે. હૈદરાબાદના દીવાન દેવડી સ્થિત અબ્બાસ ટાવરની દુકાન નં. ૧૯માં લક્ષ્મી ટેક્ષ્ટાઇલના નામે સાડી-ડ્રેસના વેપાર કરતા અનુસુદ્દીનખાન અને હૈદરાબાદમાં જ પથ્થર ગતિ મંડળી ટાવરના પહેલા માળે દુકાન નં. ૭૪માં ગોલ્ડન ડ્રેસીસના નામે વેપાર કરતા અજુમુદ્દીનખાન અને એમ.એન. સારીઝના નામે વેપાર કરતા રઇસખાન નામના તેના બે ભાઇઓએ ગત એપ્રિલ ૨૦૧૩થી સાડી અને ડ્રેસ ખરીદવા માંડયા હતાં.

ત્રણેય ભાઇઓએ દોઢ વર્ષના સમયગાળામાં મૃગેશભાઇ પાસેથી રૃ।. ૧,૩૦,૨૧,૮૬૫ની કિંમતની ૨૨૭૯ સાડી અને ૩૮,૨૭૦ ડ્રેસ ખરીદી તેના પેમેન્ટ પેટ ચેક આપ્યા હતાં. જો કે, ચેક રીટર્ન થયા હતા. મૃગેશભાઇએ ફોન ઉપર તેમની સાથે વાત કરી તો ત્રણેય જાનથી મારી નાખવાની ધમકી આપી હતી. એટલું જ નહીં મૃગેશભાઇના પિતા હૈદરાબાદ ઉઘરાણી માટે ગયા તો તેમને પણ જાનથી મારી નાખવાની ધમકી આપી હતી. આ અંગે મૃગેશભાઇએ ગતરોજ ત્રણેય ભાઇઓ વિરૃદ્ધ સલાબતપુરા પોલીસ મથકમાં ફરિયાદ નોંધાવતા એ.એસ.આઇ. એસ.એમ. ચરપોટે વધુ તપાસ હાથ ધરી છે.

ओला एप पर गुडग़ांव, नोएडा में ऑटो-रिक्शा भी उपलब्धनई दिल्ली। परिवहन सुविधाएं मुहैया कराने वाली मोबाइल एग्रिगेटर ओला ने बु...
10/03/2016

ओला एप पर गुडग़ांव, नोएडा में ऑटो-रिक्शा भी उपलब्ध

नई दिल्ली। परिवहन सुविधाएं मुहैया कराने वाली मोबाइल एग्रिगेटर ओला ने बुधवार को गुडग़ांव एवं नोएडा में अपने एप पर ऑटो-रिक्शा को उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इन शहरों के उपभोक्ता ओला एप पर कैब के साथ ही अब ऑटो रिक्शा की भी बुकिंग भी कर सकेंगे। ओला ऑटो इन दो शहरों के अलावा भारत के 12 शहरों यानी बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे, चण्डीगढ़, इन्दौर, जयपुर, गुडग़ांव, नोएडा और मैसूर में भी उपलब्ध होंगे। जबकि गुडग़ांव, नोएडा और मैसूर में बुधवार को इस सेवा की शुरुआत की गई।
ऑटो रिक्शा की सवारी करने में लोगों को आमतौर पर किराए को लेकर काफी चिकचिक करनी पड़ती है, लेकिन ओला ऑटो पर निर्धारित किरायों के साथ उपभोक्ता एप पर अपनी राइड को टै्रक भी कर सकते हैं और रियल टाइम में अपनी राइड का विवरण अपने दोस्तों और परिजनों के साथ लाइव मैप पर शेयर भी कर सकते हैं। ओला ऑटो 5 रुपए प्रति किलोमीटर की दर पर गुडग़ांव और नोएडा में चौबीसो घंटे उपलब्ध हैं और 5 मिनट से भी कम समय में ये उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो जाएंगे।

पेंशन के लिए जमा होगा ईपीएफ का अधिक पैसा!नई दिल्ली। ईपीएफ टैक्स पर भले ही सरकार ने यू-टर्न ले लिया हो, लेकिन केंद्र सरका...
10/03/2016

पेंशन के लिए जमा होगा ईपीएफ का अधिक पैसा!

नई दिल्ली। ईपीएफ टैक्स पर भले ही सरकार ने यू-टर्न ले लिया हो, लेकिन केंद्र सरकार ने पेंशंड सोसायटी बनाने का इरादा अभी नहीं छोड़ा है। एक अधिकारी की मानें तो सरकार एम्पलॉयर्स के लिए यह अनिवार्य करना चाहती है कि वे कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग्स में अपने योगदान का अधिकांश हिस्सा एम्पलॉई पेंशन स्कीम में डालें, न कि ईपीएफ में।
इसे ऐसे समझें
वर्तमान में प्राइवेट सेक्टर एम्पलॉयर्स को प्रोविडेंट फंड में एम्पलॉयर के कॉन्ट्रीब्यूशन के बराबर हिस्सा डालना होता है। जहां कर्मचारी का पूरा हिस्सा पीएफ में जाता है, वहीं एम्पलॉयर का 8.33 प्रतिशत हिस्सा एंम्पलॉई पेंशन स्कीम में जाता है और बाकी का हिस्सा पीएफ में जुड़ता है। पेंशन स्कीम में जाने वाला हिस्सा अधिकतम 1250 रुपए हो सकता है। इस नियम में बदलाव से एंप्लॉयर्स कॉन्ट्रीब्यूशन का ज्यादातर हिस्सा पेंशन स्कीम में जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पीएफ अकाउंट में कम हिस्सा ही जाए, जिसे बिना टैक्स भरे निकाला जा सकता है। इस कदम से ईपीएफ और जनरल प्रोविडेंट फंड बराबरी पर आ जाएंगे।
सरकार को मिलेगी मदद
सरकार के इस आइडिया का टैक्स एक्सपर्ट्स ने स्वागत किया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एम्पलॉयर्स से ईपीएस में कॉन्ट्रीब्यूशन कराना अच्छा फैसला है और इससे सरका को पेंशंड सोसायटी का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। एक वरिष्ठ सरकारी ऑफिसर ने बताया इस प्रपोजल को पिछले सप्ताह पीएमओ में हाई लेवल मीटिंग में चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि यह बेहतर तरीका है, क्योंकि इससे टैक्स छूट का फायदा लेने के मकसद से लोगों में पीएफ अकाउंट में मोटी रकम डालने से मोहभंग होगा।

ट्राई ने कॉल ड्रॉप मुआवजा रिपोर्ट के लिए तिथि बढ़ाई -नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार क...
10/03/2016

ट्राई ने कॉल ड्रॉप मुआवजा रिपोर्ट के लिए तिथि बढ़ाई -

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों के लिए कॉल ड्रॉप मुआवजा अनुपालन रिपोर्ट जमा करने की तिथि बढ़ाकर 14 मार्च कर दी। यह जानकारी औद्योगिक सूत्रों से मिली। दूरसंचार सेवा कंपनियों ने सात मार्च को ट्राई से अनुरोध किया था कि वह कॉल ड्रॉप अनुपालन को सोमवार से लागू नहीं करे, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय इससे संबंधित मामले की 10 मार्च को सुनवाई करेगा।
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) और एसोसिएशन ऑफ यूनिफाइड टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (एयूएसपीआई) ने ट्राई को सात मार्च को भेजे गए अपने एक संयुक्त पत्र लिखा है कि कृपया इस बात पर गौर करें कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले की आखिरी सुनवाई के लिए 10 मार्च की तिथि निर्धारित की है।
पत्र में आगे कहा गया कि इसे देखते हुए और मामले के अदालत में विचाराधीन होने के नाते हमारा अनुरोध है कि आप दो मार्च 2016 के अपने पत्र को प्रभावी न करें। ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों को कॉल ड्रॉप मुआवजा की अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के लिए सात मार्च तक की मोहलत दी थी।
-

शेयर बाजार 200 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावटमुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरा गिरावट क...
10/03/2016

शेयर बाजार 200 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरा गिरावट का दौर देखने को मिला। सुबह करीब 11.13 बजे बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 219.74 अंक गिरकर 24574 पर, जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक निफ्टी 58.25 अंक फिसलकर 7473 पर कारोबार करता नजर आया।
निफ्टी 50 के दिग्गज चढ़ने वाले शेयरों में केर्न इंडिया 3.22 फीसदी और वेदांता 1.82 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, पीएनबी और यस बैंक में 1.66-0.94 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
दिग्गज गिरने वाले शेयरों में इंफोसिस 2.43 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। टीसीएस में 1.11 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। बीएचईएल, भारती एयरटेल, एचयूएल, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, आइडिया में 1.02-0.52 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

10/03/2016

We’re in the business of India's first Ever Textile Search Engine That, Brings you up in the world of TEXTILE....

40 लाख नए करदाता आए आयकर दायरे मेंनई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा है कि पिछले साल के दौरान करीब 40 लाख नए ...
08/03/2016

40 लाख नए करदाता आए आयकर दायरे में

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा है कि पिछले साल के दौरान करीब 40 लाख नए करदाताओं को आयकर के दायरे में लाया गया है और इस संख्या में प्रत्येक दिन इजाफा हो रहा है। सीबीडीटी के चेयरमैन अतुलेश जिंदल ने कर का आधार बढ़ाने के लिए आयकर विभाग की सराहना करते हुए कहा कि अब इसके दायरे में कर चुकाने में सक्षम और लोगों को लाया जा रहा है। इन नए करदाताओं से सरकार को उल्लेखनीय राजस्व मिला है। जिंदल ने कहा कि हम इस बात को लेकर काफी सतर्क हैं कि हमें अपना कर दायरा बढ़ाना है। हम इस प्रक्रिया में सूचना प्रौद्योगिकी टूल्स का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।
पिछले साल की तुलना में हमने करीब 40 लाख नए आयकरदाता जोड़े हैं। सीबीडीटी के प्रमुख ने कहा कि नए करदाताओं को विभाग की दो प्रमुख पहल नॉन फ्लायर्स मैनेजमेंट सिस्टम� और चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ नए आयकरदाता जोडऩे के अभियान के जरिए कर दायरे में लाया गया है। जिंदल ने कहा कि विभाग के दोनों अभियान अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काफी सफल रहे हैं।

Happy Women's Day
08/03/2016

Happy Women's Day

Address

Shop No. 1, Al Hasan Appt. Sayedpura
Surat
395000

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Textile link posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Textile link:

Share