13/02/2023
खेल पत्रकार संजीव पुरी-
हिमाचल की टीम ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 379 रन बनाए
हरियाणा की टीम ने 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए
मुकुल नेगी के शानदार शतक से हिमाचल की स्थिति मजबूत, मुकुल नेगी ने बनाए 141 रन
सीके नायडू ट्रॉफी के तहत हिमाचल और हरियाणा के बीच में चार दिवसीय मैच आज बिलासपुर के क्रिकेट स्टेडियम में आरंभ हुआ था , हरियाणा की टीम ने टॉस जीता था और हिमाचल को बल्लेबाजी करने के लिए निमंत्रण दिया था, जिसमें हिमाचल ने पहले खेलते हुए 10 विकेट खोकर 379 रन बनाए, जिसमें एक बार फिर मुकुल नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए शतक लगाया और अपनी पारी में 141 रन बनाए, मुकुल ग्राउंड के चारों ओर शॉट खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, अपूर्व वालिया ने 23 रन बनाए और आर्यव्रत शर्मा ने अर्धशतक लगाया, मृदुल सरोज ने अर्धशतक लगाया और टीम के लिए 58 रन बनाए, दपिंदर राणा ने 33 रन बनाए, आयुष जमवाल 25 रन बनाए, हरियाणा के गेंदबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके, अनुज ठकराल सक्षम गुप्ता 3-3 विकेट प्राप्त किए, कृष्ण राणा ,प्रशांत वशिष्ठ, निखिल कश्यप ने एक-एक विकेट प्राप्त किया, हिमाचल की टीम ने 10विकेट खोकर 379 रन बनाए, हरियाणा के बल्लेबाज लक्ष्य दलाल ने 48 रन और दिनेश ने42, सर्वेश रोहिल्ला ने अर्ध शतक लगाया और 59 रन बनाकर खेल रहे हैं, अनुज ठकराल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं, हिमाचल के गेंदबाज देवेश शर्मा ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया और मुकुल नेगी ने एक और प्रशांत बख्शी ने एक खिलाड़ी को आउट किया और आयुष जमवाल एक खिलाड़ी को आउट किया, हरियाणा की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए ,